मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) रहीमाबाद थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है कि एक युवक उसके घर में घुस कर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे मारा पीटा पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
बताते चले कि रहीमाबाद।थाना क्षेत्र के जालामऊ गांव निवासिनी 25 वर्षीय एक विवाहिता ने आरोप लगाया कि बुधवार सुबह उसके घर के लोग कही गए थे वह घर में अकेली थी तभी गांव का राजू पुत्र रामखेलावन उसके घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा महिला ने जब विरोध किया और जोर से चिल्लाने लगी शोर गुल की आवाज सुनकर महिला की देवरानी बचाने के लिए दौड़ी तो आरोपी ने महिला को भी मारा पीटा और वहां से भाग गया।
जब पीड़ित महिलाएं आरोपी के घर उलहना देने गए तो आरोपी के घर वाले उल्टा उन्हें को डांटा फटकारा और जान से मारने की धमकी दी जब परिजन घर आए तो महिला ने घरवालों से सारी बात बताई आरोप है कि उपरोक्त आरोपी ने इससे पहले दो बार महिला से ऐसी हरकत कर चुका है जिसका फैसला गांव में हो चुका है परेशान होकर पीड़िता ने रहीमाबाद थाने आकर तहरीर दी औरआरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इस संबंध मेंथाना प्रभारी अनुभव सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर मिली है और घटना की जांच चल रही है आरोप सिद्ध होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




