August 8, 2026 4:50 am

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार एक युवक की मौत,दूसरा गंभीर रूप से घायल

संवाददाता सऊद

मलिहाबाद ,लखनऊ गुरुवार को थाना मलिहाबाद क्षेत्र के आम्रपाली वाटरपार्क पास हुआ अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर हुई मौत,

ज्ञात हो कि गुरुवार देर रात थाना मलिहाबाद क्षेत्र के आम्रपाली वाटर पार्क के पास लखनऊ की ओर से आ रहे बाईक सवार युवक आम्रपाली वाटर पार्क के पास हुआ एक्सीडेंट आकाश रावत 26 वर्षीय और राजकुमार रावत 22 वर्षीय निवासी औलिया खेड़ा थाना रहीमाबाद अपनी मोटरसाईकिल से लखनऊ से वापस अपने घर औलिया खेड़ा आ रहे थे।

अज्ञात वाहन की टक्कर से जिसमें आकाश रावत की मौके पर ही मृत्यु हो गई राजकुमार घायल अवस्था में सी एच सी मलिहाबाद लाया गया। जहां डॉक्टरों ने आकाश रावत को मृत घोषित कर दिया शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।

घायल राजकुमार को सी एच सी मलिहाबाद भेज दिया गया खबर लिखे जाने तक टक्कर मारने वाले वाहन की पुष्टि नहीं हो पाई है मलिहाबाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है अखिर किस वाहन से टक्कर हुई है घायल अवस्था में दोनों व्यक्ति आम्रपाली वाटर पार्क के पास दोनों डिवाइडर के बीच मे पड़े थे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!