संवाददाता सऊद
मलिहाबाद,लखनऊ। रविवार को रहीमाबाद थाना परिसर में 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी अनुभव सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी।
समारोह में सभी रहीमाबाद थाने के पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी अनुभव सिंह ने देश की एकता और अखंडता पर जोर देते हुए सभी नागरिकों से देश की सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह देश की धरोहर और संस्कृति का सम्मान करे। इस अवसर पर उन्होंने सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
समारोह में उपस्थित पुलिस बल ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस कार्यक्रम में रहीमाबाद थाने का पूरा स्टाफ़ सहित रहीमाबाद कारोबारी भी सामिल रहे।




