August 8, 2026 3:59 am

रहीमाबाद मलिहाबाद में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर निकाली गई शोभायात्रा के सहयोगियो को किया गया सम्मानित

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना छेरछो में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वर्षगाँठ के अवसर पर मलिहाबाद से रहीमाबाद होते हुए माल तक शोभा यात्रा और बाइक रैली शुभम दीक्षित के नेतृत्व मे निकाली गई थी। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये थे। यह शोभा यात्रा भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी।सफल शोभायात्रा के आयोजन पर सहयोगियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

22 जनवरी को क्षेत्र मे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर भाजपा किसान मोर्चे के प्रभारी शुभम दीक्षित ने क्षेत्रवासियो के सहयोग से शोभायात्रा और बाइक रैली निकाली जिसका जगह जगह स्वागत किया गया था।आयोजन मे स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान राम की झांकी आकर्षक तरीके से सजाया गया था। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शुभम ने बताया 22 जनवरी पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था यह भगवान राम के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक था। विधानसभा प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा बख्शी का तालाब प्रभारी राम भक्त शुभम दीक्षित और रहीमाबाद मंडल किसान मोर्चे के सुशील अवस्थी,अनुग्रह सिंह,अजय कुमार राय,धर्मेंद्र राजपूत,विनोद राजपूत,अमन तिवारी ने राजा माल माधवेन्द्र देव सिंह सहित पत्रकारों को भगवा वस्त्र और श्रीमद भगवत गीता देकर सम्मानित किया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!