जैती खेड़ा से ढेढेमऊ जाने वाले मार्ग पर ऑल्टो कार सवार लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम, लुटेरों ने पीड़ित युवक को बेरहमी से पीटा
लखनऊ। (संवाददाता) मलिहाबाद में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ताड़ खेड़ा मजरा गोसालालपुर थाना मलिहाबाद निवासी जय सिंह यादव पुत्र अम्बर सिंह यादव ने शिकायती पत्र देकर कहा है कि दिनांक-01-02- 2025 शनिवार को मैं गल्ला मंडी पूरनिया से रात लगभग 9:30 बजे गाड़ी खाली करके अपने घर जा रहा था जैती खेड़ा ढेढे मऊ मोड़ के पास लूटरों ने अपनी गाड़ी लगाकर मारपीट कर मुझसे से 65000 रुपए छीनकर निकल भागे घायल अवस्था में पीड़ित अपने घर पहुंचकर इसकी तहरीर थाने पर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है इसकी जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।




