लखनऊ। (संवाददाता) दुबग्गा क्षेत्र में पुलिस की पूछताछ के बाद युवक ने फांसी लगा ली। एक गायब छात्रा के मामले में पुलिस ने युवक से पूछताछ की थी। मृतक की पहचान बरावन खुर्द गांव के पास आवास विकास कॉलोनी निवासी सोनू पंडित के रूप में हुई है।
शनिवार को दुबग्गा पुलिस ने एक लापता छात्रा के मामले में सोनू पंडित और उसकी पत्नी जुगुनू को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। पुलिस ने दंपती से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद देर रात दोनों को छोड़ दिया गया।
थाने से लौटने के बाद सोनू ने रात में अपने घर में फांसी लगा ली। सुबह जब पत्नी जुगुनू ने पति को फंदे पर लटकता देखा तो तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की प्रताड़ना के कारण युवक ने यह कदम उठाया।
ये भी पढ़ें…
https://abhinavprabhatnews.dreamhosters.com/district-news/24584/




