August 8, 2026 3:59 am

जुबली इंटर कॉलेज के पास घायल अवस्था में पड़ा मिला युवक,अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

लखनऊ। (संवाददाता) वजीरगंज क्षेत्र में जुबली इंटर कालेज रोड के आगे ढलान पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। युवक के पास मिले पासपोर्ट से उसकी पहचान हुई। पुलिस को युवक के पास से एक ट्रेन का टिकट भी मिला है। शुरुआती जांच में पुलिस घटना को रोड एक्सीडेंट मान रही है।

युवक की पहचान राहुल सिंह (30) सिवान बिहार निवासी के रूप हुई। युवक के कमर और कान के नीचे चोट के निशान मिले। उसे इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

इंस्पेक्टर वजीरगंज दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि राहुल के पास से पासपोर्ट, काला पर्स, एटीएम कार्ड, दो कार्ड सऊदी अरब, सऊदी अरब का ट्राली कार्ड, होटल कार्ड व एक ट्रेन टिकट गोपालगंज से गोमती नगर मिली है। युवक लखनऊ के चारबाग स्थित एक होटल में रुका था। परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। शुरुआती जांच में सड़क हादसा लग रहा है। फिर भी उपरोक्त घटना के संबंध में अन्य बिंदुओं पर भी जानकारी की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!