August 8, 2026 1:46 pm

आजाद समाज पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक का हुआ आयोजन , कई कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारी

बहुजन समाज को जोड़ने का लिया संकल्प

 

संवाददाता सऊद मलिहाबाद, लखनऊ। विधानसभा मलिहाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत हसनापुर में आजाद समाज पार्टी काशीराम की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया इस दौरान पार्टी ने बहुजन समाज को मजबूत करने के लिए गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष मोहित राज अंबेडकर विधानसभा महासचिव निशांत गौतम और विधानसभा सचिव ललित गौतम समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे कार्यक्रम में कन्हैया लाल मिथिलेश विधानसभा मीडिया प्रभारी साउथ शेख विधानसभा सचिव रिंकू सेक्टर अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया पार्टी नेतृत्व ने इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर विशेष जोर दिया नवनियुक्त पदाधिकारी को उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया गया और पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!