August 8, 2026 3:58 am

आर.डी.एस.जे. इंस्टिट्यूट के संस्थापक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

मलिहाबाद/लखनऊ राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में आज 14 फरवरी 2025 दिन शुक्रवार को क्षेत्र के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आर.डी.एस.जे. ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन सहिजना रहीमाबाद लखनऊ के संस्थापक स्व. श्री सी.एम. सिंह जी की पुण्यतिथि पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें संस्थान की चेयर पर्सन डॉ. मालती सिंह , डायरेक्टर आलोक सिंह एवं पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. मोनिका सिंह, ला० महाविद्यालय की प्राचार्या जयश्री मैम एवं सभी संस्थाओं के शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्र-छात्राओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और संस्थान के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कार्यक्रम के अंत में संस्थान की ओर से प्रसाद वितरित किया गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!