लखनऊ। (संवाददाता) ठाकुरगंज इलाके में देर रात ओवरटेक करने पर बाइक सवार लड़कों ने कार सवार पर फायरिंग कर दी, जिससे वह बाल-बाल बच गऐ। मौके पर युवक ने हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर खोखा बरामद किया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बालागंज क्षेत्र के रहने वाले सलमान ने बताया कि वे गुरुवार देर रात कब्रिस्तान से घर अपने दोस्त के साथ कार से आ रहे थे। मालिखाना सराय चौराहे से पहले सीएमएस स्कूल के पास पहुंचने पर तीन बाइक और स्कूटी सवार युवक साइड नहीं दे रहे थे तो काफी देर तक हॉर्न देने के बावजूद वे नहीं माने और अपनी स्कूटी कार के आगे लगाकर गलत ढंग से चलाने लगे। सलमान ने बताया कि चौराहे पर पहुंचते ही जब कार रोककर उनसे सवाल किया गया तो विरोध किया गया तो उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी।उसके बाद पिस्टल निकाल कर पहले एक हवाई फायर किया और दूसरी गोली निशाना लगाते हुए चला दी।झुक जाने पर गोली नहीं लगी।फायरिंग होने से आसपास के लोगों के साथ पास ही स्थित सराय माली चौकी से भी पुलिस कर्मी मौके पर आ गए। जिन्हें देखकर फायरिंग करने वाले युवक भाग निकले।
पुलिस उनकी तलाश कर रही ही रही थी कि पता चला कि दोनों कोलंबिया स्कूल के मालिक के बेटे सैय्यद मोनिस और युसुफ थे।
ठाकुरगंज इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक पीड़ित की शिकायत पर पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया। शुक्रवार दोपहर सितारा बेगम हाता निवासी सैय्यद मोहसिन के बेटे सैय्यद मोनिस को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक अवैध पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। उसके साथियों के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है।




