April 22, 2026 4:46 am

कालीचरण पीजी कॉलेज में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन

लखनऊ। (संवाददाता) कालीचरण पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शनिवार को समापन हो गया। इसमें दूसरे दिन भी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। परिणाम जारी होने पर बीए प्रथम वर्ष के छात्र पंकज यादव ने पुरुष वर्ग और बीए तीसरे वर्ष की छात्रा आशा पाल ने महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया।

क्रीड़ा महोत्सव के समापन पर मुख्य अतिथि हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के बेटे अंतर राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी देवेंद्र सिंह ने इन दोनों विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने पिता से जुड़े संस्मरणों को छात्र-छात्राओं से साझा किया। उन्होंने बताया कि 1936 में जर्मनी में हुए ओलंपिक में हिटलर ने उनके पिता मेजर ध्यान चंद से हुई मुलाकात में जर्मनी मेजर जनरल बनाने का प्रस्ताव रखा था। जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया था।

प्राचार्य प्रो. चंद्रमोहन उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र मयंक ने चाइनीज मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के छात्र सचिन ने प्रथम और महिला वर्ग में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा आशा पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबंधक इंजी. वीके मिश्रा, प्रो. मीना कुमारी, प्रो. अर्चना मिश्रा, प्रो. वीएन मिश्रा, डॉ. मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!