लखनऊ। (संवाददाता) विकासखंड मलिहाबाद में जिला कृषि अधिकारी लखनऊ, श्री तेग बहादुर सिंह के नेतृत्व में मॉल रोड, मलिहाबाद स्थित कीटनाशक बिक्री प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाही की गई।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई प्रतिष्ठानों पर लाइसेंस पर बिना अंकन/अनुमति (अथॉरिटी) के कीटनाशक रसायनों की बिक्री की जा रही थी और आवश्यक अभिलेख भी उपलब्ध नहीं कराए गए। इस अनियमितता के मद्देनजर यादव पेस्टिसाइड,आशा कीटनाशक स्टोर,जय दुर्गा किसान केंद्र,अहमद पेस्टिसाइड आदि प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और उनकी बिना अंकन/अनुमति वाली कीटनाशकों की बिक्री को प्रतिबंधित किया गया है।
निरीक्षण के समय सहायक विकास अधिकारी कृषि, मलिहाबाद, श्री मानवेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।




