किन्नरों ने थाने पर किया प्रदर्शन, रिपोर्ट दर्ज
मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में होली की त्योहारी मांगने आए किन्नरों को एम एस अस्पताल के कर्मियों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा जिसमें दो किन्नर बुरी तरह से घायल हो गए जिससे एक प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई दूसरे किन्नर की हालत नाज़ुक होने के कारण उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है किन्नरों की तहरीर पर रहीमाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी गई है
ज्ञात हो कि मंगलवार शाम किन्नर मधू नेहा अनुष्का सानिया अनिषा अपनी बैन से होली के त्योहार के मद्देनजर त्योहारी मांगने रहीमाबाद के दरोगा चक्की के पास एम एस अस्पताल गए थे त्योहारी न देने पर अडे अस्पताल कर्मियों से बहसबाजी होने लगी इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने किन्नरों को दौड़ा दौड़ा कर मारने पीटने लगे इस दौरान राहगीरों ने इसकी जानकारी रहीमाबाद पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शान्त किया और गम्भीर रूप से घायल किन्नर नेहा व एक अन्य किन्नर को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें एक किन्नर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई वहीं नेहा का इलाज स्थानीय कस्बे में निजी अस्पताल में चल रहा था हालत गंभीर होने के कारण उन्हें किन्नर अपने, साथ लखनऊ ले गए जहां उनको भर्ती कराया गया है थाना प्रभारी रहीमाबाद अनुभव सिंह ने बताया कि किन्नरों की तरह से मिलीं तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।




