August 8, 2026 8:16 am

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बड़ौत में हुई दुर्घटना में मृत 9 लोगों के परिवारीजनो से की भेंट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज विधायक श्री अतुल प्रधान के नेतृत्व में बड़ौत में हुई दुर्घटना में मृत 9 लोगों के परिवारीजनो से भेंट की। श्री अखिलेश यादव ने सभी को दो लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी और उनके प्रति संवेदना जताई। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी भी उपस्थित थे।

श्री अखिलेश यादव ने बड़ौत दुर्घटना के मृतकों एवं लगभग 70 गंभीर घायलो के प्रति सरकार की संवेदनहीनता पर क्षोभ जताया। उन्होने सरकार से मृतक आश्रितो को 50 लाख रूपए के मुआवजे और घायलो की सुचारू चिकित्सा व्यवस्था की आर्थिक मांग की।

28.01.2025 को मृतक जैनियो के नाम जिन्हें मदद दी गई है स्व0 तरश पाल जैन पुत्री श्री हुकुम चंद्र जैन, अमित जैन पुत्र श्री नरेश जैन, अरूण जैन पुत्र श्री केशोराम, कु0 षिल्पी जैन पुत्री श्री सुनील जैन, विनीत जैन पुत्र श्री सुरेश जैन, श्रीमती कमलेश जैन पत्नी श्री सुरेश जैन, सुरेश जैन पुत्र श्री मन्नु लाल, उषा धर्मजा पत्नी श्री सुरेन्द्र तथा अंजू जैन पत्नी श्री सुरेन्द्र जैन।

मृतक परिवार के सदस्य सर्वश्री प्रिंस धमीजा, नितिन जैन तथा प्रेम जैन ने भी श्री अखिलेश यादव से भेंट किया।

इस अवसर पर सर्वश्री सुदीप जैन राष्ट्रीय महामंत्री विश्व भ्रमण संस्कृति श्रीसंघ, बिल्लू प्रधान पूर्व जिलाध्यक्ष, ललित जैन पूर्व सभासद नगर पालिका बड़ौत, विनोद कुमार (नीटू) जिलाध्यक्ष अ0भा0 योगीनाथ समाज बागपत, राकेश कुमार गुर्जर जिलाध्यक्ष अ0भा0गुर्जर सभा, सौरभ जैन तथा संस्कार जैन उपस्थित रहें।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!