संवाददाता सऊद मलिहाबाद, लखनऊ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बकरी चराकर घर वापस जा रही वृद्धा गंभीर घायल हो गई सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
रहीमाबाद थाना प्रभारी अनुभव सिंह ने बताया कि तरौना निवासी लीलावती 70 वर्ष पत्नी ललतू खेतों से बकरी चराकर वापस गांव जा रही थी जैसे ही वह तरौना पुल के पास पेट्रोल पम्प के सामने पहुंची तभी हरदोई की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर लग गई जिस कारण लीलावती गंभीर घायल हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने निकट अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।
मृतक के परिवार में दो लड़के बड़ा लड़का जगदीश सहित छोटा लड़का रामनरेश है जिनका रो रो कर बुरा हाल है!





