मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना माल क्षेत्र में आज सफेद मस्जिद से ईटा उतार कर नशे में ट्रैक्टर ट्राली से चाचा व भतीजा घर जा रहे थे की ट्रैक्टर ड्राइवर अखिलेश गाड़ी चला रहे थे कि अचानक ट्रैक्टर पर बैठे चाचा का बैलेंस बिगड़ा और नीचे जा गिरा ट्रैक्टर ट्राली उसके ऊपर चढ़ गई जिससे मौके पर राम जीवन कि दर्दनाक मौत हो गई।
मलिहाबाद लखनऊ माल अनंत भट्ठा मलिक गोपाल तिवारी के माल निवादा से रोज की तरह ईंटा को भरकर ट्रैक्टर व ट्राली से सफेद मस्जिद लखनऊ से ईंटा उतार कर नशे में ट्रैक्टर ट्राली से चाचा व भतीजा घर जा रहे थे कि कसमंडी कला मैरिज हॉल के कुछ दूरी पर पहुंचे ही थे कि ट्रैक्टर पर बैठे रामजीवन का बैलेंस बिगड़ा और वह नीचे जा गिरा उसका सिर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया सर पर पहिया चढ़ जाने से पूरी तरीके से सर कुचल गया, जिससे रामजीवन की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई मृतक व ड्राइवर दोनों चाचा भतीजे थे दोनों माल छेदा खेड़ा के रहने वाले थे मृतक कि उम्र करीब 45 साल के आसपास थी मृतक के तीन पुत्री दो पुत्र थे जिनको अपने पीछे छोड़ गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर थाने पर भेज दिया।





