August 8, 2026 4:52 am

इंस्पायर अवार्ड में चयनित हुए परिषदीय बच्चे ने जिले का नाम किया रोशन

इन सभी बच्चों को विज्ञान से संबंधित मॉडल बनाने के लिए दस हजार रूपये इनके खाते में भेजे जाएंगे।

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में आज विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए इंस्पायर अवार्ड में चयनित बच्चों ने जिले का नाम रोशन किया।

ज्ञात हो कि मलिहाबाद ब्लॉक के बेसिक स्कूल महमूदनगर से कृष्णा, बेसिक स्कूल तिलसुवा से महक,शांतनु, त्रिशा, पुरवा से आदित्य और वर्षा, कहला से मोहम्मद साद, बेसिक मुजसा से दिव्या का चयन हुआ विकासखंड माल से सूर्यांश और कृपा शंकर बेसिक बगवारा, उच्च प्राथमिक विद्यालय दलथंबा से गुड़िया, हसनापुर से अर्पित चयनित हुए।

काकोरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय कठिगरा से मयंक और निवेदिता, कंपोजिट पानखेड़ा से अंशिका, बीकेटी से बेसिक स्कूल हरदा कॉलोनी के अभय गिरी और आदित्य, उच्च प्राथमिक विद्यालय कठवारा से रोहन, टिकरी से सोनी, गोहनाखुर्द से गौरी आदि का चयन हुआ। अब इन सभी बच्चों को विज्ञान से संबंधित मॉडल बनाने के लिए दस हजार रूपये इनके खाते में भेजे जाएंगे।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिकृष्ण गुप्ता, जिलामंत्री बृजेश कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष हरिशंकर राठौर, संयुक्त मंत्री मोहम्मद रियाज सहित सभी पदाधिकारियों ने जिले के चयनित सभी बच्चो व समस्त शिक्षक स्टाफ को शुभकामनाएं दी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!