August 8, 2026 8:30 am

विधिक सहायता एवं जागरूकता अभियान शिविर” कार्यक्रम संपन्न 

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ब्राह्मण परिवार लखनऊ/ भारत (रज़ि) के तत्वाधान में युवा अधिवक्ता परिवार संघ भारत के संयोजन में करनैलगंज स्थित कटरा घाट पुल, सरयू नदी के तट पर कृष्ण कुमार तिवारी (अधिवक्ता उच्च न्यायालय) की अध्यक्षता में “विधिक सहायता एवं जागरूकता अभियान शिविर” कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा (अधिवक्ता), अभिषेक अग्निहोत्री (अधिवक्ता), विशाल पांडेय (अधिवक्ता), शिवम पांडेय, शिवम दीक्षित, राकेश पांडेय, आशीष मिश्रा, देव मिश्रा एवं अन्य सम्मानित अधिवक्ता गणों ने लखनऊ से आकर लोगों की विधिक समस्याओं को सुना व उनका तत्काल समाधान निवारण किया साथ ही, उचित विधिक सलाह देने व लोगों को कानून के बारे में जागरूक करने का कार्य किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए, जिनमे मुख्यतः द्वारिका प्रसाद अवस्थी, संतोष मिश्रा, अशोक शुक्ला, राजकुमार मिश्रा, गिरधर गोपाल अवस्थी, विवेक शुक्ला, निर्मल शुक्ला, दिग्विजय गुप्ता, सुधांशु शुक्ला, राजेश्वर सिंह, अजय दीक्षित, राजकुमार मिश्रा, कौशलेंद्र पांडेय, व अन्य भारी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!