संवाददाता सऊद
मलिहाबाद,लखनऊ। मलिहाबाद के नबीनगर में पति और पत्नी के बीच हुआ झगड़ा पति की प्रताड़ना से परेशान होकर पत्नी ने अपने भाइयों को मदद के लिए बुलाया मौके पर पहुंचे भाइयों पर पति और उसके पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया बड़ी गढ़ी निवासी तेजपाल की बहन की शादी हीरालाल से हुई थी।
शादी के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद अक्सर होता था। शनिवार शाम को बहन ने फोन कर भाइयों को बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर रहे हैं तेजपाल ने अपने तीन भाइयों जितेंद्र अंकित व सुनील के साथ बहन के घर पहुंचे हीरालाल ने अपने पड़ोसी सत्येंद्र अंकित कौशल और बेटे को बुला लिया आरोपी लाठी डंडे और लोहे की सरिया लेकर आए उन्होंने भाइयों पर हमला कर दिया।
बीच बचाव करने आई महिला को जीने से नीचे फेंक दिया चारों भाई जान बचाकर भागने की कोशिश करने लगे तो आरोपियों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा हमले में तीन भाई बेहोश हो गए। आरोपी मौके से फरार हो गए पास के एक डॉक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया अगले दिन पीड़ितों ने मलिहाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई।




