August 8, 2026 4:50 am

तेज रफ्तार मारुति वैन की टक्कर से बाईक सवार युवक हुआ घायल

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में रहीमाबाद- माल रोड स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके के सामने वैन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर जिसमें मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया की वैन मोड़ने और तेज रफ्तार होने के चलते मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

मोटरसाइकिल सवार रहीमाबाद से माल की तरफ अपने गांव थावर जा रहा था बाईक सवार थावर माल का रहने वाला है। गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल सवार को रहीमाबाद थाने की पुलिस ने निकट के ही स्थित अशोका हॉस्पिटल में उपचार हेतु भेजा है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!