August 8, 2026 3:59 am

मृणासन हालत में बाग में पड़ी मिली युवती,इलाज के दौरान मौत

लोकेशन ट्रैक कर घटना स्थल पर पहुची पुलिस

संवाददाता सऊद

मलिहाबाद,लखनऊ। मलिहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ऐसी घटना सामने आई महिला की गला घोट कर हत्या वाराणसी से इंटरव्यू देकर लौट रही थी ऑटो ड्राइवर ने किडनैप किया कपड़े फटे थे।

मलिहाबाद क्षेत्र में मंगलवार व बुधवार की रात लगभग तीन बजे के आसपास मलीहाबाद पुलिस को एक सूचना मिली की मलिहाबाद के वाजिद नगर गांव में आम के बगीचे में एक 32 वर्षीया महिला की गला घोट के हत्या कर दी गई। महिला वाराणसी में एक प्राइवेट कंपनी में इंटरव्यू देकर रोडवेज बस से लखनऊ आई थी। फिर आलमबाग से ऑटो पर बैठकर भाई रामचंद्र के घर चिनहट जा रही थी। इस बीच उसने घर वालों को अपने आने की सूचना देने के साथ अपनी लाइव लोकेशन भी भेज दी थी पुलिस जांच में सामने आया है कि ऑटो ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ महिला को किडनैप किया फिर उसे मलिहाबाद की तरफ ले गया जहां हत्यारे ने सुनसान इलाके में उसको गला घोटकर मार डाला हालांकि महिला के कपड़े क्षत विक्षत अवस्था में होने की वजह से रेप के बाद हत्या की भी आशंका जताई जा रही मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही रेप और मौत की सही जानकारी मिल सकेगी घटना का खुलासा करने के लिए आसपास सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

 

 ऑटो ड्राइवर पर शक हुआ तो महिला ने भाभी को भेजी लोकेशन

 

चिनहट में रहने वाली महिला 32 वर्षीय महिला के भाई रामचंद्र ने बताया मंगलवार को बहन वाराणसी से एग्जाम देकर मेरे घर आ रही थी रात करीब 1:30 बजे वह आलमबाग बस अड्डे पर बस से उतरी यहां से चिनहट के लिए ऑटो लिया यह बात उसने फोन कर अपनी भाभी को बता दी थी भाई रामचंद्र की पत्नी से बहन ने फोन पर बताया कि ऑटो ड्राइवर की गतिविधि संदिग्ध लग रही है इस पर पत्नी ने कहा कि फोन करते रहना इसके बाद बहन ने दोबारा फोन किया और बताया कि ऑटो वाला गलत रास्ते पर ले जा रहा है बहन ने लोकेशन भी भेज दी लोकेशन मलिहाबाद की तरफ दिखाने पर जब मेरी पत्नी ने फोन किया तो चीख पुकार की आवाज सुनाई दी फिर फोन कट गया।

 

 पुलिस की जांच में पेट के बल पड़ा था शव कपड़े फटे

 

डीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है घर वालों ने रात तीन बजे महिला के किडनैप होने की सूचना डायल 112 पर दी थी इसके बाद आलमबाग और मलीहाबाद पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया सुबह पांच बजे मलिहाबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदनगर तालुक्केदरी के पास वाजिद नगर गांव में आम के बाग में महिला का शव मिला शव पेट के बाल पड़ा था पुलिस नियमों के पास फॉरेंसिक टीम की मदद से सबूत इकट्ठा कर जांच शुरू कर दी क्राइम ब्रांच के साथ थाना मलिहाबाद की पुलिस टीम को लगाया गया है जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि महिला का मोबाइल गायब था और जेवर भी लूटे थे

 

महिला के पति विनोद प्रजापति ने बताया पत्नी ने बी एड किया था वह नौकरी की तलाश कर रही थी रविवार को इंटरव्यू देने वाराणसी गई थी सोमवार को अपनी सहेली के घर रुकी और मंगलवार को इंटरव्यू दिया अयोध्या की बस नहीं मिलने पर उसने लखनऊ की बस पकड़ ली वहां अपने भाई के घर रात मे रुक कर बुधवार शाम तक घर लौटने की बात कही थी भाई रामचंद्र जो की चिनहट में रहते थे लेकिन उसके घर आने से पहले उनके मौत की खबर आ गई पुलिस जांच में भी पता चला है लूटपाट और रेप की आशंका जताई जा रही है मौत की सूचना के बाद महिला के 13 साल के बेटे का रो रो कर बुरा हाल है पति सिलाई करके परिवार का खर्च चलाते हैं उन्होंने पत्नी के साथ लूटपाट और गलत काम होने की आशंका जाता ही है। दूसरी तरफ मलीहाबाद पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!