लखनऊ। (संवाददाता) ठाकुरगंज क्षेत्र के कल्याण मंडप में महापद्म नन्द वंशीय प्रेरणा स्रोत समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक नीरज बोरा ,क्षेत्रीय पार्षद चंद्र बहादुर सिंह, उत्तर मंडल -1 मंडल अध्यक्ष दया शंकर पाण्डेय, आयोजक सतीश नंदवंशी रहे।
कार्यक्रम में रंगों और फूलों की होली खेली गई
समारोह की शुरुआत महिलाओं द्वारा प्रस्तुत होली गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई, जो सभी उपस्थित लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना। कार्यक्रम के दौरान रंगों और फूलों की होली से वातावरण भी रंगीन हो गया। यहां उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर होली के इस पर्व को उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया।




