November 14, 2026 1:44 am

काकोरी में डबल मर्डर पर परिजनों ने मोहान रोड पर शव रखकर प्रदर्शन किया, जाम हटाने पहुंची पुलिस से धक्का मुक्की

लखनऊ। (संवाददाता) काकोरी में डबल मर्डर के बाद मृतकों के शव पान खेड़ा गांव पहुंचने के बाद हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने मोहान रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान जाम हटाने पहुंची पुलिस से धक्का-मुक्की भी करने लगे।

पान खेड़ा गांव में शुक्रवार रात 2 लड़कों की हत्या कर दी गई। एक का गला और दूसरे के दोनों हाथों की नसें काट दी गई थीं। दोनों के शव खून से लथपथ सड़क किनारे पड़े मिले। हत्या की वजह, शादीशुदा महिला से अफेयर होना बताया जा रहा है।

दिन में दोनों मृतकों के घर पर भीड़ लगी थी। परिवार के लोगों का कहना है कि रोहित राजपूत और मनोज राजपूत आपस में दोस्त थे। रोहित के पिता रमेश परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के सिक्योरिटी गार्ड हैं। उन्होंने बताया कि बेटा बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर शाम को निकला था। यह नहीं बताया कि कहां-किसके पास जा रहा है। वहीं, मनोज के पिता रामनरेश का कहना है कि बेटे से मैंने पूछा कि कहां जा रहे हो, तो बोला दोस्त के घर दावत है। इसके बाद उसकी हत्या की सूचना मिली।

मृतकों के परिजनों से मुलाकात करने के लिए पूर्व मंत्री कौशल किशोर भी गांव पहुंचे। उन्होंने परिवार को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की सांत्वना दी। इधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुद्र दमन ने कहा- पुलिस का काम सिर्फ शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजने तक ही रह गया है। इंस्पेक्टर काकोरी नवाब अहमद ने कहा कि शवों के पोस्टमॉर्टम के साथ मामले की जांच की जा रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!