August 8, 2026 4:52 am

अचानक फटा ट्रक का टायर, बाईक सवार पति पत्नी गिरकर हुए चोटिल

संवाददाता सऊद मलिहाबाद ,लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के भातोइया गाँव के निकट पुलिस चौकी के पास एक हादसा हुआ।

ज्ञात हो कि बुधवार शाम को हरदोई की तरफ से आ रहे ट्रक का अचानक टायर फट गया इससे पीछे आ रहे बाइक सवार दंपति संतुलन खोकर अचानक गिरकर गम्भीर रूप से चोटिल हो गए घायल दंपति की पहचान हरदोई जनपद के बालामऊ निवासी संजय सिंह और उनकी पत्नी आशा सिंह के रूप मे हुई है मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दंपति को उपचार हेतु निजी अस्पताल ले जाया गया आशा सिंह के आंख और कमर में गम्भीर चोट आई है घायलों के परिजनों ने बताया कि पति पत्नी लखनऊ एक कार्यक्रम में सम्मलित होने जा रहे थे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!