मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ की ग्राम मलिहाबाद की ग्राम पंचायत तरोना माजरा मुंशी खेड़ा में सरकार द्वारा कराए जा रहे हैं विकास कार्य जैसे की विद्यालय की कायाकल्प के मरम्मत गांव में इंटरलॉकिंग का निर्माण खड़ंजा नहीं लगाया गया और गांव की नालियां का निर्माण नहीं कराया गया जो पूर्व में बनाई गई थी वह भी टूट गई है जिससे घरों का गंदा पानी सड़क के किनारे भरा रहता है और सड़क किनारे सफाई नहीं की जाती है जिसमें जगह-जगह पर घास जागी है जिससे गंदा पानी नहीं निकल पा रहा है सफाई कर्मी इस गांव में सफाई करने के लिए नहीं आते हैं, जबकि रामचंद्र के घर से भीष्म पाल के घर तक महेश के घर से राजू के घर तक नाली का निर्माण कराया जाए खड़ंजा संदीप के घर से जैन के घर तक लगाया जाए ताकि आने वाली बारिश का मौसम का पानी गांव के बाहर निकल सके।
इन गलियों में घरों का पानी गंदा भरा रहने के कारण मच्छरों का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है जिससे यहां संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा सिर्फ एक तरफ थोड़ी सी नाली का निर्माण कराया गया है। इस गांव के निवासी जिलाधिकारी से अनुरोध कर रहे हैं कि इस समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की।




