मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में मां बाराही देवी मंदिर प्रांगण में नववर्ष के उपलक्ष्य में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।
आपको बता दें कि विकासखंड माल की ग्राम पंचायत सस्पन के अटेर गांव स्थित प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मां बाराही देवी मंदिर प्रांगण में रविवार को हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में हनुमान जी महाराज के समक्ष ज्योति प्रज्ज्वलित कर सुंदर कांड पाठ का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात हनुमान चालीसा और रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का समापन हुआ। सुंदरकांड के दौहे और चौपाइयों का मधुर स्वर में गायन किया। युवाओं ने आने वाले वर्ष में सभी के लिए मंगलकामनाएं की । इस आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।




