August 8, 2026 3:59 am

दो विद्यालयों में वार्षिकोत्सव,छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मेधावियों को मिले पुरस्कार

संवाददाता सऊद

मलिहाबाद,लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिरगवा और बेसिक विद्यालय दौलतपुर में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी पदम् शेखर मौर्य के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान पवन शर्मा ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया।

विद्यालय के सहायक अध्यापक और जिला कोषाध्यक्ष फहीम बेग ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कक्षा 1 से 8 तक के टॉपर छात्रों को पुरस्कार और मेडल से सम्मानित किया गया। सभी बच्चों को रिपोर्ट कार्ड भी वितरित किए गए।

भारतीय एयरटेल फाउंडेशन के सुशांत अवस्थी ने ग्रीनहाउस के विजेता बच्चों को ओवरऑल ट्रॉफी प्रदान की। ग्राम प्रधान ने विद्यालय के लिए अपने सुझाव साझा किए। कार्यक्रम का समापन प्रधानाध्यापक राज किशोर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

इस अवसर पर सुनीता सिंह, आभा मिश्रा, शमीम बेग, रोजी सबा सहित अन्य शिक्षक और ब्रज किशोर, संतोष कुमार, माधो प्रसाद, आसफ अली, एहसान बेग सहित कई अभिभावक मौजूद रहे। सभी बच्चों और अभिभावकों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इसी प्रकार का कार्यक्रम पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिरगवा में भी संपन्न हुआ, जिसमें विजय प्रकाश, अनीता सहित सभी शिक्षक और अनुदेशक उपस्थित थे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!