August 8, 2026 3:58 am

राष्ट्रवादी पार्टी ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर राष्ट्रवादी पार्टी ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और मृतकों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

 

राष्ट्रवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश सिंह भारत ने कहा कि यह हमला भारत की एकता, शांति और इंसानियत पर सीधा प्रहार है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की। साथ ही आतंकियों को कड़ी सजा देने की अपील की।

 

देश विरोधी ताकतों को करारा जवाब

 

अध्यक्ष ने कहा कि यह हमला जम्मू-कश्मीर की पर्यटन व्यवस्था और आर्थिक स्थिति को नुकसान पहुंचाने की साजिश है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतों को करारा जवाब देने का समय आ गया है।

 

श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय महासचिव पूनम सिंह भारत, राष्ट्रीय प्रवक्ता भारत विकास, प्रदेश सचिव योगेंद्र प्रताप भारत प्रदेश सचिव आदित्य भारत जिला उपाध्यक्ष लखनऊ अभय प्रताप भारत जिला सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ हसन भारत जिला सचिव दीपक भारत जिला सचिव मीडिया स्वाति भारत सोनू भारत राज भारत आदित्य भारत राज भारत समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!