August 8, 2026 4:52 am

एल्डिको सिटी स्थित डॉक्टर के घर में लगी आग,दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

लखनऊ। (संवाददाता) मड़ियांव क्षेत्र में एल्डिको सिटी स्थित डॉ. अनिल कुमार वर्मा के घर में सोमवार को आग लग गई।आसपास के लोगों ने आग देख पुलिस और दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दो दमकल ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। घटना के वक्त घर बंद होने से आग बुझाने के लिए लॉक तोड़ने पड़े।

 

मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि एल्डिको कॉलोनी में डॉ. अनिल कुमार वर्मा का तीन मंजिला मकान है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घर से धुआं और आग की लपट देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।आग की सूचना पर थाना पुलिस के साथ बीकेटी फायर स्टेशन से दो दमकल मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग किचन से फैली थी। जिससे घर में रखा सामान चपेट में आ गया।

 

FSO बीकेटी ने बताया दमकल कर्मी पहुंचे तो पूरे घर में धुआं भरा हुआ था। घर से लपट निकल रही थी। घर बंद होने से दरवाजा खोलने में दिक्कत आई। बीए सेट पहनकर दमकल कर्मियों ने पानी डालकर आग को बुझाया। आग शॉर्ट सर्किट से लगने का संभावना है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!