मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ ने अपने ही घर के छत के कुंडे में टायर का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार ग्राम सस्पन निवासी मृतक बीनू सिंह के परिवार में पत्नी रीना एक बेटा किटटू है । ग्रामीणों ने बताया की रोज की तरह बीनू सिंह शराब पीने का आदि था और इसकी पत्नी कई दिन पूर्व में रीना अपनी मायके चली गई थी और घटना के समय भी मौके पर नहीं थी शुक्रवार सुबह गांव के ग्रामीणों ने सौच के लिए निकले जब काफी समय हो गया तो लोग मृतक के घर में बंद मिला लोगों को शक तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचे पुलिस ने लोगों से दरवाजा खोला तो देखा की छत की कुंडे मैं टायर का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु लखनऊ भेजा गया है।




