मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र ग्राम हाटौली निवासी किसान रामकुमार विश्वकर्मा उमाशंकर परशुराम रामविलास काशी शर्मा बाबू शर्मा गौरी शर्मा परशुराम मोरध्वज श्रीमती रजनी राम कुमारी प्रिया रितु मंजू आदि लोगों ने अपने शिकायती पत्र आरोप लगाकर कहा है कि हमारे गांव में काफी समय से बिजली विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों की लापरवाही से बांस बल्ली लगाकर बिजली की सप्लाई की जा रही है।
जिसमें कभी भी बहुत बड़ी घटना होने की संभावना बनी रहती है जिसमें गांव में ट्रैक्टर ट्राली महिंद्रा पिकअप डीसीएम ट्रक गांव से गुजरने पर इसमें फंसकर तार टूट कर गिर जाते हैं यह घटना कई बार घटित हो चुकी है और गांव जिससे बिजली की सप्लाई कई दिनों तक नहीं होती है जिस गांव वालों को बहुत बड़ी मुसीबत झेलनी पड़ रही है जबकि इसकी शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में दिनांक 5अप्रैल 2025 को दिया था लेकिन सुनवाई नहीं हुई इसके बाद 19.4.2025 को दिया किंतु सुनवाई ना कर, बिजली विभाग ने लिखकर ऊपर भी दिया कि अभी बजट में पैसा नहीं है जब आएगा तो विद्युत पोल लगा दिया जाएगा।
इसके बाद पुनः विद्युत विभाग कार्यालय पर गांव के ग्रामीण कार्यालय पहुंचे तो विद्युत विभाग के कर्मचारी, अधिकारी ने कोई कार्यवाही नहीं की जबकि यह समस्या लगभग 4 वर्ष से चली आ रही है लेकिन बिजली विभाग सुनने को तैयार नहीं है ग्रामीणों ने आज पुनः जिलाधिकारी को पत्र भेजकर की जांच कर कर बिजली के पोल लगवाने की मांग की।




