August 8, 2026 4:50 am

घर के बाहर खेल रहे 2 बच्चों को आवारा कुत्तों ने काटा

लखनऊ। (संवाददाता) ठाकुरगंज क्षेत्र के मल्लाही टोला के अब्बास नगर इलाके में आवारा कुत्तों ने दो बच्चों को काट लिया। घटना के समय मासूम बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों ने कहा- कई बार नगर निगम में आवारा कुत्तों को लेकर शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

 

कुत्तों के काटने से बच्चों के हाथ में गहरे घाव हो गए हैं। एहतियात के तौर पर दोनों को डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। रेबीज का इंजेक्शन भी लगाया गया है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

 

नगर निगम पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि जल्द ही शहर में रजिस्ट्रेशन को लेकर अभियान चलाया जाएगा। जिन लोगों ने अपने कुत्तों का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनसे 5000 रुपए जुर्माना वसूला जाएगा। शहर में करीब 8 हजार से ज्यादा लोगों के यहां पालतू कुत्ते हैं। माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोगों ने अपने कुत्तों का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!