August 8, 2026 9:18 am

क्रिकेट का रोमांच ग्राम पंचायत चांदनहोली में प्रथम चांदनहोली प्रीमियर लीग 25 मई से

बामनवास। स्थानीय ग्राम पंचायत चांदनहोली में प्रथम चांदनहोली प्रीमियर लीग 2025 का आयोजन चांदनहोली पेट्रोल पंप के पास 25 मई 2025 से 29 मई 2025 तक होगा।

समिति अध्यक्ष डॉ आर के मीणा प्रिंसिपल ने जानकारी देते हुए बताया इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजक ग्रामीण विकास एवं सामाजिक उत्थान संस्थान चांदनहोली रजिस्टर्ड संस्था एवं समस्त ग्राम वासियों की तरफ से आयोजित की जाएगी एवं क्रिकेट प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण भी होगा।

आम जन विकास समिति उपाध्यक्ष अशोक जारेडा चांदनहोली ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को शील्ड के साथ-साथ ₹51000 की राशि दी जाएगी एवं उपविजेता टीम को शील्ड के साथ-साथ ₹21000 की राशि दी जाएगी एवं प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द सीरीज के साथ किस ₹2100 की राशि दी जाएगी एवं प्रतियोगिता के प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द सीरीज की शील्ड दी जाएगी।

चांदनहोली क्रिकेट टीम के कप्तान विजय मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक ओपन प्रतियोगिता है इसमें 11 खिलाड़ियों की टीम में 7 स्थानीय खिलाड़ी होने के साथ 4 खिलाड़ी अपनी पसंद से बाहर के भी खिला सकते हैं एवं इस प्रतियोगिता में अंपायर का निर्णय सर्वमान्य होगा किसी भी एक खिलाड़ी के विवाद की स्थिति में टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा।

कर्मचारी विकास संघ चांदनहोली के अध्यक्ष मीठालाल गुरुजी ने बताया की प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीम को अपनी एंट्री फीस मात्र ₹2100 के रूप में 23 मई तक जमा करवानी होगी एंट्री फीस डिजिटल माध्यम से फोन पे नंबर पर भी डाल सकते हैं पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टीम का स्थान चयन होगा।

चांदनहोली प्रीमियर लीग से जुड़े प्रेमचंद गुरुजी, हरिमोहन pti ने कहा है कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम खेल भावना से खेले एवं नियमों का पालन करें।

आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ खेल एक जरूरी जीवन का हिस्सा है खेलों से आपसी भाईचारे के साथ-साथ शारीरिक विकास भी होता है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!