बावनवास। (संवाददाता) ग्राम पंचायत चांदनहोली में एक ही परिवार के तीन जनों की बोलीं के पास पीपल्दा सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी हमीद मुमताज़ उनके बेटे बादल का निधन हो गया था।
आम जन विकास समिति उपाध्यक्ष अशोक जारेडा चांदनहोली ने जानकारी देते हुए बताया की हमीद का बहुत ही गरीब परिवार था अपने परिवार का मंडावरी में जैसे तैसे करके किराए पर रहकर अपना एवं अपने बच्चों पालन पौषण कर रहा था अचानक आई इस विपदा से बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, इस विपदा की घड़ी में सर्व समाज आगे आया और इस परिवार की मदद के लिए मिशन चलाया गया, मिशन के रूप में सर्व समाज की ओर से 1 लाख 11 हज़ार रुपए का सहयोग मिला।
जिसको पंच पटेलो युवा साथियों की उपस्थिति में पीड़ित परिवार को सुपुर्द किया गया।
इस दौरान चरतलाल मीना LIC, आमजन विकास समिति उपाध्यक्ष अशोक जारेड़ा चांदनहोली प्रेमचंद गुरुजी नफीस करण जारेडा अशोक युवा नेता जगपाल डीलर, समाज सेवी डॉक्टर शंकर लाल सिरसाली, अल्फाज, मुकेश राणा, हनुमान पंडित, अक्षय डायरेक्टर,जगराम सी टी आई, तेजराम एल आई सी, संजेश ,रामू ,बत्तीलाल, सुरेश बाबूजी, रामधन रामस्वरूप पटेल, लाला खिलारी प्रजापत, कमलेश गुरुजी आदि उपस्थित रहे।




