मुआवजा, योग्यता अनुसार नौकरी का उठाया मुद्दा
लखनऊ। (संवाददाता) क्रांतिकारी किसान यूनियन ने मंगलवार को चिनहट यूपीएसआईडीसी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर यूपीएसआईडीसी की ओर से औद्योगिक इकाई के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा, प्रभावित किसानों को योग्यतानुसार इन कंपनियों में समायोजित करने और श्रम संविदा समिति की अनियमितताओं का मुद्दा जोर शोर से उठाया गया। यूनियन ने जिम्मेदार अधिकारी नायब तहसीलदार विजय लक्ष्मी तिवारी को एक मांग पत्र भी सौंपा।
सभा को सम्बोधित करते हुए यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामरतन यादव ने कहा कि अनमोल श्रम संविदा समिति एक निजी कंपनी में कार्य करती है। समिति ने हाल में नियमों को दरकिनार कर चुनाव कराया और फर्जी पदाधिकारी नियुक्त कर दी है। यूनियन ने इस प्रकारण की पुनः जांच कराने जाए और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। राम रतन यादव ने कहा कि कंपनी इन श्रम संविदा समितियों को पीएफ, ग्रेज्यूटी, बोनस आदि देती है लेकिन इसका लाभ श्रमिकों को नहीं मिलता है। श्रम संविदा समिति में के सचिव का 4.5.2025 को देहांत हो गया है संगठन को आशंका है की जो चुनाव हुआ वह सही तरीके से नहीं हुआ है वह अपने किसी रिश्तेदार का मनगढ़ंत तरीके से रख लिया या किसी दूसरी समिति का रजिस्ट्रेशन कर करके काम लेना चाहते हैं जिससे किस क्रांतिकारी संगठन इस अवैध करार देते हैं और वह इस प्रक्रिया को सही नहीं मानते हैं अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो किस क्रांतिकारी संगठन अगले महीने टाटा मोटर्स के गेट पर धरना करेंगे।




