November 13, 2026 7:47 am

ग्राम भटपुरवा में कृषि विभाग के द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया गया आयोजन

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ की मलियाबाद क्षेत्र के ग्राम- भटपुरवा, विकासखंड- मलिहाबाद में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 द्वितीय पाली में पूर्वाहन11:30बजे से अपराहन 2:30 बजे तक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती विमला देवी द्वारा की गई। डॉ. टी. दामोदरन निदेशक सी आई एस एच रेहमान खेड़ा द्वारा कृषकों को प्राकृतिक खेती के तरीकों को अपनाते हुए उच्च गुणवत्ता का आम तैयार कर अधिक लाभ लेने हेतु जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को डॉ. ए के दुबे कृषि विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा कृषकों को धान की सीधी बुवाई के बारे में जानकारी दी गई। एवं समसामयिक विषय पर चर्चा की गई। डॉ पी के शुक्ला प्रधान वैज्ञानिक सी आई एस एच,रहमान खेड़ा के द्वारा फलदार पौधों में कीट,रोग/बीमारी की पहचान एवं रोकथाम के उपाय के बारे में जानकारी दी गई,साथ ही पुराने एवं नए बागों के रखरखाव के बारे में चर्चा की गई।

डॉ. अजय कुमार राय विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केंद्र लखनऊ के द्वारा खरीफ फसलों में लगने वाले कीट रोग/बीमारी एवं उनकी रोकथाम व पोषक तत्व प्रबंधन हेतु जीवामृत,घनजीवामृत, दशपणीय,नीमास्त्र,ब्रह्मास्त्र के बारे में जानकारी दी गई।

सुरेश कुमार राजपूत कृषि सलाहकार द्वारा कृषि विभाग एवं कृषि से संबंधित विभागों द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। डॉ राम रतन वर्मा , प्रधान वैज्ञानिक भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान,लखनऊ के द्वारा कृषकों को फसलों/पौधों को आवश्यक पोषक तत्वों के बारे में जानकारी देते हुए मृदा परीक्षण क्यों आवश्यक है के बारे में जानकारी दी गई। श्री आलोक पांडे मौसम विज्ञानी,कृषि विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा कृषकों को मौसम के पूर्वानुमान के बारे में जानकारी देते हुए ऐप डाउनलोड कराया गया।

जिसके माध्यम से मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर अपनी फसलों को कैसे ओलावृष्टि एवं वर्षा से बचाव कर सकते हैं। डॉ नीरज कुमार,पशु चिकित्साधिकारी, रहीमाबाद द्वारा पशु टीकाकरण एवं गर्मी में पशुओं के रखरखाव के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम में विकासखंड मलिहाबाद के सहायक विकास अधिकारी (कृषि) मानवेंद्र सिंह, सहायक विकास अधिकारी ( कृषि रक्षा) आलोक कुमार वर्मा,ए टी एम वैभव श्रीवास्तव, एवं प्राविधिक सहायक विनोद यादव के अतिरिक्त कुल 176 महिला/पुरुष कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।अंत में श्री मानवेंद्र कुमार सिंह,सहायक विकास अधिकारी (कृषि) द्वारा आए हुए समस्त अधिकारियों एवं कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!