August 8, 2026 7:11 am

ग्राम पंचायत रसुलपुर में कृषि विभाग द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ग्राम- पंचायत रसूलपुर विकासखंड- मलिहाबाद में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 द्वितीय पाली में पूर्वाहन 11:30 बजे से अपराहन 2:30 बजे तक आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्री राम पाल यादव द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ दिनेश सिंह निदेशक भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ द्वारा कृषकों को अधिक उत्पादन लेने हेतु आधुनिक कृषि तकनीकी को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम में एक फलदार वृक्ष आम का रोपण भी किया गया। साथ ही उपस्थित कृषकों से ग्लोबल वार्मिंग को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण करने पर जोर दिया गया।

जैसा कि आप सभी लोग देखते हैं कि अचानक अधिक गर्मी या सर्दी या वर्षा होने लगती है ऐसे में हम सभी को अपनी सुविधा अनुसार वृक्ष लगाने होंगे।डॉ ए के दुबे कृषि विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा कृषकों को धान की सीधी बुवाई व कृषक उत्पादक संगठन के बारे में जानकारी दी गई। एवं समसामयिक विषयों पर चर्चा की गई। डॉ सयन्ती जी० मजूमदार प्रधान वैज्ञानिक भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ के द्वारा फलदार पौधों में कीट,रोग/बीमारी की पहचान एवं रोकथाम के उपाय के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही पुराने एवं नए बागों के रखरखाव के बारे में चर्चा की गई। डॉ सुशील कुमार शुक्ला वरिष्ठ वैज्ञानिक सी आई एस एच रेहमान खेड़ा लखनऊ के द्वारा प्राकृतिक खेती के अंतर्गत फसलों में लगने वाले कीट रोग/बीमारी एवं उनकी रोकथाम व पोषक तत्व प्रबंधन हेतु जीवामृत,घनजीवामृत, दशपणीय,नीमास्त्र,ब्रह्मास्त्र आग्नेयास्त्र आदि के बारे में जानकारी दी गई।

सुरेश कुमार राजपूत कृषि सलाहकार द्वारा कृषि विभाग एवं कृषि से संबंधित विभागों द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। डॉ अजय राय, विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केंद्र लखनऊ के द्वारा खरीफ फसलों में लगने वाले कीट/रोग बीमारी की रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।डॉ आशुतोष मल्ल, प्रधान वैज्ञानिक भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ के द्वारा कृषकों को फसलों/पौधों को आवश्यक पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी गई। एवं कृषकों को जल भराव वाली भूमियों में धान के साथ मछली पालन कैसे कर सकते हैं के बारे में जानकारी दी गई। डॉ ओम प्रकाश यादव पशु चिकित्सा धिकारी,मलिहाबाद द्वारा पशुओं के टीकाकरण तथा दुधारू पशुओं एवं बच्चों का गर्मी व बरसात में कैसे प्रबंधन करेंगे। पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री आलोक पांडे मौसम विज्ञानी,कृषि विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा कृषकों को मौसम के पूर्वानुमान के बारे में जानकारी देते हुए ऐप डाउनलोड कराया गया।

जिसके माध्यम से मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर अपनी फसलों को कैसे ओलावृष्टि एवं वर्षा से बचाव कर सकते हैं।कार्यक्रम में विकासखंड मलिहाबाद के सहायक विकास अधिकारी (कृषि) मानवेंद्र सिंह,ए टी एम वैभव श्रीवास्तव, एवं विमल सिंह के अतिरिक्त कुल 123 महिला/पुरुष कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।अंत में श्री मानवेंद्र कुमार सिंह,सहायक विकास अधिकारी(कृषि)द्वारा आए हुए समस्त अधिकारियों एवं कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!