August 8, 2026 4:53 am

मलिहाबाद में विकासखंड स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन

मलिहाबाद,लखनऊ। (संवाददाता) गुरुवार को ग्राम महमूद नगर , विकासखंड मलिहाबाद में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण योजना अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक विनय कौशल द्वारा प्राकृतिक खेती पर चर्चा की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ ए के दुबे द्वारा कृषि तकनीकी एवं खरीफ फसलों के बारे में जानकारी दी गई। सुरेश कुमार राजपूत कृषि सलाहकार द्वारा खरीफ फसलों एवं धान की सीधी बुवाई के बारे में चर्चा की गई।

भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के डॉ संजय गोस्वामी द्वारा कृषि में बागवानी के साथ-साथ सहफसली खेती पर चर्चा की गई।डॉ मुथ्यू कुमार एम वरिष्ठ वैज्ञानिक रेहमान खेड़ा द्वारा फसलों एवं फलदार वृक्षों में कीट रोग बीमारियों की रोकथाम पर विस्तार से चर्चा की गई। कृषक गोष्ठी में सहायक विकास अधिकारी कृषि श्री मानवेंद्र सिंह द्वारा विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विमल कुमार सिंह ए टी एम, बी टी एम माधवेंद्र सिंह, प्राविधिक सहायक राहुल गुप्ता के अतिरिक्त कुल 140 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!