लखनऊ। “शंभुका फाऊडेशन एवं प्रयास एक संकल्प” द्वारा दयाल पैराडाइज गोमती नगर के तत्वाधान में वार्षिक आइडिया समिट का आयोजन हुआ।
संस्थापक शंभुका फाउन्डेशन श्री अनुराग गोयल एवं श्रीमती सुरभि गोयल , संस्थापक ‘प्रयास’ एक संकल्य” श्रीमती गरिमा प्रकाश एवं श्री दीपांशु प्रकाश के द्वारा इस आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।इस आयोजन में मुख्य अतिथि श्री ब्रजेश पाठक (उप मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश), श्री हरि ओम जी (वरिष्ठ आई.ए. एस., सोशल वेलफेयर विभाग), श्री राजीव मेहरोत्रा जी (डी. आई. जी. फॉरेंसिक विभाग उ.प्र.), श्रीमती बबिता सिंह (महिला आयोग अध्यक्ष), श्री सलिल सेठ (मेजर जनरल G O C-IN-C सब एरिया मध्य), श्री अंशुल विद्यार्थी (संगठन मंत्री ABVP), श्रीमती प्रिया नारायन (IWC चेयर पर्सन), श्रीमती सुषमा खर्कवाल (मेयर लखनऊ) , श्री अमित कुमार सिंह (वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रवन्धक, इंडिया फर्स्ट लाइफ, बैंक आफ बडौदा लखनऊ) एवं लखनऊ के सभी प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों की उपस्थति में सम्पन्न हुआ।
इस आयोजन में प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान के 80 प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं लगभग 250 सम्मानित व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।




