मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के लखनऊ हरदोई राजमार्ग के किनारे दरोगा की चक्की के आगे पेट्रोल टंकी के पास एन एच आई के ठेकेदार के द्वारा नाले का निर्माण कार्य किया जा रहा था जिसमें काफी समय से काम बन्द पड़ा हुआ है। जिसके चलते इस क्षेत्र की आम जनता व्यापारी बहुत ही परेशान है।
आए दिन लोग इस नाले में गिरकर चोटिल हो चुके हैं और भीषण दुर्घटना का खतरा यह अधूरा नाला बना चुका है और लोगों को आने-जाने के लिए बहुत मुसीबत उठानी पड़ रही है इसलिए इस क्षेत्र की आम जनता एवं व्यापारियों ने बताया कि इस विषय को देखते हुए जिलाधिकारी से अनुरोध कर रहे हैं कि इस विषय की जांच अपने स्तर से कराकर बन्द कार्य को जल्द से जल्द शुरू कराए जाने की मांग की है।




