August 8, 2026 3:59 am

आबादी की भूमि पर जानवर बांधने को लेकर विवाद,चार के विरुद्ध केस

परसपुर,गोंडा। (संवाददाता) परसपुर थाना क्षेत्र के खदरनपुरवा भटपुरवा निवासी एक किशोरी की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। किशोरी ने बताया कि बीते शुक्रवार को आरोपी राजेश,विनीत,सोपान व तन्नू उनकी आबादी की भूमि पर जबरन नांद रखकर जानवर बांध रहे थे जब हमने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक परसपुर शरदेंदु कुमार पांडेय ने बताया कि खदरनपुरवा भटपुरवा निवासी चार लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है,मामले की जांच की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!