August 8, 2026 3:57 am

समाजसेवा में समर्पित दिनेश रावत ग्राम पंचायत कसमंडी खुर्द से चुनावी मैदान में

जनता ने जताया भरोसा “अबकी बार काम वाला प्रधान चाहिए, नाम वाला नहीं!”

मलिहाबाद, लखनऊ। गांव की सरकार अब बदलने वाली है, ऐसा मानना है मलिहाबाद विकासखंड की ग्राम पंचायत कसमंडी खुर्द के लोगों का। इस बार ग्राम प्रधान के चुनावी मैदान में उतर रहे हैं मधवापुर गांव के समाजसेवी दिनेश कुमार रावत, जो सिर्फ नाम से नहीं, अपने काम से जाने जाते हैं। गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों के लिए हमेशा आगे रहने वाले दिनेश रावत अब गांव के विकास की बागडोर संभालने को तैयार हैं। गांव के लोगों में उत्साह साफ दिख रहा है। कई ग्रामीणों ने कहा कि, अबकी जिताना है दिनेश रावत को, जो हमेशा हमारे बीच रहा, न कि चुनाव के समय ही आया।

दिनेश रावत भारतीय किसान यूनियन से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और किसानों की समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासन से सीधी बात कर चुके हैं। इसके अलावा वे भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक संगठन युवा मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष भी हैं, जहां उन्होंने युवाओं के मार्गदर्शन और सशक्तिकरण के लिए कई कार्यक्रम चलाए।

चार भाइयों में सबसे बड़े दिनेश रावत का परिवार सामाजिक समर्पण और मेहनत का प्रतीक है। उनके छोटे भाई ब्रजेश रावत, कमलेश रावत और अखिलेश रावत, और दो बहनें भी हैं, जो समाज और परिवार दोनों से जुड़ी जिम्मेदारियों को निभाते हैं।

रमेश नर्सरी – हरियाली से बनी पहचान

दिनेश कुमार रावत केवल समाजसेवा में ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अग्रणी हैं। उनके पिता रमेश द्वारा स्थापित रमेश नर्सरी में छायादार और फलदार पौधों की नर्सरी तैयार की जाती है, जिन्हें उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी सप्लाई किया जाता है।

नर्सरी के माध्यम से न सिर्फ हरियाली को बढ़ावा दिया जा रहा है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है। दिनेश की यह सोच दिखाती है कि वे विकास को सिर्फ सड़कों और नालियों तक सीमित नहीं मानते, बल्कि पर्यावरण और आर्थिक स्थायित्व को भी प्राथमिकता देते हैं।

सेवा, पर्यावरण और किसानहित की तिकड़ी लेकर मैदान में दिनेश रावत

गांव की राजनीति अब सिर्फ वादों तक सीमित नहीं रही। जनता अब ऐसे प्रतिनिधि चाहती है जो खुद उनके बीच का हो, और दिनेश कुमार रावत उसी उम्मीद की रौशनी हैं। समाजसेवा, पर्यावरण चेतना, युवा नेतृत्व और किसानहित की मजबूत नींव पर खड़ा यह चेहरा अब गांव की सरकार बनाने को तैयार है।

जनता की बात, जनता की उम्मीद

अब तक जितने प्रधान आए, बस घोटाले किए। कोई विकास नहीं हुआ। मगर दिनेश पर पूरा भरोसा है। ये बदलेंगे गांव की तस्वीर- बुजुर्ग रामदास रावत

दिनेश बड़े ही नेक दिल इंसान हैं। उनको गांव का बच्चा-बच्चा जानता है। जब किसी के घर दुख-दर्द होता है, सबसे पहले वही पहुंचते हैं-बुजुर्ग रामप्रसाद रावत

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!