August 8, 2026 3:59 am

लकड़ी माफिया द्वारा हरे भरे आम के पेड़ों पर चलाया जा रहा आरा, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) फल पट्टी मलिहाबाद क्षेत्र में चाहे दुबग्गा रेंज हो या फिर मलिहाबाद क्षेत्र काफी ढकवा रामनगर जगतपुर सिरगां मऊ हिम्मत खेड़ा आलूपुर वेदा नगर बहेलिया मीठे नगर सहीलामऊ हमीरापुर मोहम्मद नगर रहमत नगर खडता मुलशी तिलसूवा बेरिया बहरू बड़ागांव खालिसपुर लालपुर आलूपुर पहाड़पुर ढेढेमऊ सदरपुर आदि स्थानों पर हरे-भरे आम के पेड़ों पर लकड़ी माफिया द्वारा काटकर हरियाली को नष्ट करने में जुटा हुआ है दूसरी ओर वन विभाग को उत्तर प्रदेश सरकार ने वृक्षारोपण का अभियान चलाकर पौधे हर ग्राम पंचायत में लगाए जा रहे हैं।

लेकिन लखनऊ जनपद की मलिहाबाद फल पट्टी क्षेत्र में हरे भरे आम के पेड़ों पर आरा चला कर हरियाली को नष्ट कर रहे हैं। पुलिस एवं वन विभाग की मिली भगत से हजारों आम के पेड़ों को काटकर हरियाली को नष्ट कर रहे हैं जबकि इसकी सूचना ग्रामीण देते रहते हैं लेकिन पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारी को दिखाई नहीं दे रहा है जब एक दिन फल पट्टी क्षेत्र के पेड़ों को काटकर नष्ट कर देंगे तो सिर्फ खेत रेगिस्तान में बदल जाएंगे जबकि जिले के मंत्री सांसद विधायक ने अपनी-अपनी समीक्षा बैठक में फरमानजारी कर रखा है कि फल पट्टी क्षेत्र में आम के पेड़ों को कोई भी व्यक्ति काटने ना पाए लेकिन यहां के पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारी ने खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!