August 8, 2026 3:59 am

माल क्षेत्र में बढ़ी चोरी की घटनाएं, चोरियों का खुलासा करने में पुलिस असफल

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना माल क्षेत्र में काफी समय से कई स्थानों पर एक ही दिन में अलग अलग जगहों से दो बाईकें लेकर फुर्र हो गए चोर,लगातार क्षेत्र में हो रहीं चोरियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल। एक दर्जन से ज्यादा हो चुकी चोरियों का खुलासा करने में नाकाम साबित हो रहीं माल पुलिस।

आपको बता दे। कि बाइक चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सैदापुर चौराहा स्थित बैंक ऑफ इंडियां की शाखा में लेनदेन के लिये आये युवक की बाइक पर चोरों ने हाथ साफ का दिया। युवक ने थाने पर तहरीर देकर बाइक का पता लगाने की गुहार लगायी है।

थाना क्षेत्र के भवानी खेड़ा मजरे बदैयां निवासी अशोक कुमार रावत मंगलवार दोपहर सैदापुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया को काम से आया था। जब वह बैंक से कम निपटाकर बाहर आया तो उसकी बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस यूपी 32 एम डी 6550 बाइक गायब थी, बाइक न देखकर अशोक दंग रह गया।

उधर दूसरी चोरी की घटना सब्जी लेने गए लालता प्रसाद पुत्र स्व.लेखराम निवासी सरसंडा पोस्ट गोपरामऊ की होंडा साइन यूपी 32 EW 6682 लेकर भाग गए चोर।

बताते चलें कि घटना स्थल से सैदापुर चौकी से मात्र दो सौ मीटर पर स्थित है। साथ ही पुलिस की के दो आरक्षी भी प्रत्येक बैंक पर ड्यूटी पर रहते हैं। ऐसे में बैंक से बाइक चोरी हो जाना पुलिस की कार्य शैली पर सवालिया चिन्ह खड़ा करता है। माल थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और पुलिस गश्त व कार्य शैली पर भी प्रश्न चिन्ह लगाती है। दो महीने में लगभग डेढ़ दर्जन बाईकों की चोरी चोरों द्वारा की जा चुकी है लेकिन पुलिस चोरियों का खुलासा करने में पुलिस असफल रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!