August 8, 2026 3:57 am

सादगी से मनाई गई वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पूर्व मंत्री भगवती सिंह की 93वीं जयंती

लखनऊ। वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पूर्व मंत्री भगवती सिंह की 93वीं जयंती आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में सादगी से मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भगवती सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री श्री रेवती रमण सिंह ने और संचालन श्री देवी बख्श सिंह एडवोकेट ने की।

श्री भगवती सिंह को याद करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि वे अपने पूरे जीवन में समाजवादी विचारधारा के लिए समर्पित रहे। लोकतंत्र के लिए संघर्ष करते रहे। उनमें बराबर राजनीतिक स्पष्टता रही।

श्री यादव ने कहा कि भगवती बाबू ने विकास को प्राथमिकता दी। जनसामान्य की समस्याओं के निराकरण में वे सदैव आगे रहे। बख्शी का तालाब क्षेत्र में उन्होंने कई शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना की। आज प्रशासन बेलगाम है। शिक्षा पर संकट है। लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में समाजवादी आंदोलन की सफलता के लिए 2027 की निर्णायक घड़ी आ गई है।

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। मां चंद्रिका देवी मंदिर मेला समिति की ओर से मंदिर परिसर में भंडारा तथा कवि सम्मेलन, श्री चंद्रभानु गुप्ता कृषि महाविद्यालय में गोष्ठी तथा बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में हवन पूजन के कार्यक्रम हुए।

जयंती कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव, नेता विरोधी दल विधानसभा श्री माता प्रसाद पाण्डेय, सांसदगण सर्वश्री धर्मेन्द यादव, अवधेश प्रसाद, आर.के. चौधरी, राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी नेता विरोधी दल विधान परिषद श्री लाल बिहारी यादव, डॉ. मधु गुप्ता पूर्व एमएलसी, श्री जयशंकर पाण्डेय पूर्व विधायक एवं प्रदेश महासचिव, फिदा हुसैन अंसारी पूर्व अध्यक्ष उच्च शिक्षा आयोग, श्रीमती जूही सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा, विधायक रविदास मेहरोत्रा, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल, श्री कृष्ण कन्हैया पाल राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी अधिवक्ता सभा, श्री जनेश्वर मिश्रा जी की पुत्री श्रीमती मीना तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, गणेश रावत, अध्यक्ष नगर पंचायत, ऊषा सेन ब्लाक प्रमुख, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव, श्री जयसिंह जयंत जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव एवं गोमती यादव, वरिष्ठ नेता श्री सूर्यकमार सिंह, पूर्व प्रत्याशी राम सिंह राणा, किन्नर सभा की प्रदेश अध्यक्ष पायल सिंह, पूर्व प्रत्याशी उत्तरी विधानसभा सुश्री पूजा शुक्ला, पूर्व प्रत्याशी मलिहाबाद विधानसभा श्री सोनू कनौजिया, पूर्व नगर अध्यक्ष श्री सुशील दीक्षित, सहित सर्वश्री अजय सिंह निजी सचिव भगवती सिंह, विनय सिंह, अनिल सिंह वीरू, राम गणेश रावत, रिंकी सिंह, राम नरेश यादव, शैलेन्द्र सिंह, तेजशंकर अवस्थी, शिव कुमार सिंह, चंद्रिका गौतम, लाल प्रधान, जमालुद्दीन बेग, छत्रपति बाजपेयी, कौशलकुमार मिश्रा, डॉ. जेएन मिश्र, राजू देशप्रेमी, कृष्ण कुमार सिंह, हाजी इशहाक, इं0 अरविन्द यादव, मोहन यादव, यशवीर लोधी, शब्बीर खां, एसके राय, अमरजीत यादव, प्रदीप सिंह पन्नू, संजय सिंह, रंजीत यादव, अमरीश सिंह, अंबर त्रिवेदी, द्विजेंद्र, अनुज निगम, एसएस तिवारी, डॉ. अंबुज, राम सिंह, अशोक राय, अशोक यादव, ललित किशोर तिवारी एडवोकेट, त्रिभुवन यादव, गोविन्द यादव, राम प्रवेश, आकाश, मनीषा साहा, मोनिका, मालती यादव, प्रेमशीला, सुहागवती, विजयलक्ष्मी निषाद, बबलू, विजयश्री गौतम की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!