August 8, 2026 3:59 am

नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ₹16000 ठगे, पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई कराई किए जाने की मांग

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आज मंगलवार को कई वर्ष पूर्व में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से₹16000 ठगे पीड़ित ने जिसकी शिकायती पत्र थाने पर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।

ग्राम मानकौटी निवासी अमन रावत पुत्र रमेश चंद्र रावत ने अपने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि कई वर्ष पूर्व में नौकरी दिलाने के लिए 16000 रुपए मनीष यादव निवासी मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम माधोपुर को दिया था जिसमें एक महीने पहले 18 सो रुपए दिए थे और कहा था बाकी पैसे तुमको बाद में दे देंगे जब काफी समय बीत जाने के बाद पीड़ित ने मनीष के घर पैसे मांगने के लिए गया तो उल्टा मनीष यादव ने गालियां देते उसको बाकी पैसे नहीं देंगे और उसको जान से मार देने की धमकियां मिल रही है

नौकरी दिलाने के नाम पर दलित युवक से ठग ने हड़पे 16 हजार रुपए, दो साल तक नौकरी नहीं मिलने पर दलित युवक ने थाने में दी तहरीर दलित युवक से मलिहाबाद के ग्राम माधौपुर निवासी मनीष यादव ठग ने हड़पी रकम रुपए मांगने पर ठग दलित युवक को दे रहा जान से मारने की धमकी इस संबंध में जब रहीमाबाद थाना प्रभारी आनंद कुमार द्विवेदी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह मामला हमारे संज्ञान में नहीं है अगर आएगा तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!