August 8, 2026 4:50 am

ग्रामीणों ने पर्यटन मंत्री से रहीमाबाद क्षेत्र में स्थित बाराही देवी मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कराए जाने की करी मांग

मलिहाबाद लखनऊ (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में पर्यटन विभाग द्वारा क्षेत्र की प्रतिष्ठित मां बाराही देवी मंदिर के लिए धन मुहैया कराया था परन्तु विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते धनराशि उपलब्ध न होने के कारण सौंदर्यकरण नहीं हो पा रहा है जिससे लोगों में काफी आक्रोश है

ज्ञात हो कि पर्यटन विभाग द्वारा क्षेत्र की प्रतिष्ठित मां बाराही देवी तीर्थ स्थल के सौंदर्यीकरण हेतु अठसढ लाख रूपए स्वीकृत किए गए थे जिसकी घोषणा पर्यटन विभाग के मंत्री जय वीर सिंह ने की थी इस धनराशि से परिक्रमा मार्ग पर इंटरलाकिग शौचालय श्रद्धालुओं को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए पानी की टंकी महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम व तीर्थ स्थल पर पत्थर लगाना प्रस्तावित था

बराही देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नीलकमल पांडे ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत धनराशि से तीर्थ स्थल पर मार्च में कार्यदाई संस्था द्वारा काम शुरू किया गया जिसमें तीर्थ स्थल पर पत्थर व परिक्रमा मार्ग पर इंटरलाकिग का काम मार्च में शुरू हो गया था जो पूरा हो गया परन्तु विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते स्वीकृति धनराशि विभाग द्वारा न उपलब्ध कराए जाने के कारण काम रूक गया था तब से आज तक दुबारा कोई झांकने तक नहीं आया ऐसे में सरकार की धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण की मंशा को विभागीय अधिकारियों पलीता लगा रहे हैं

बराही देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नीलकमल पांडे सहित समिति के सदस्यों ने विभागीय मंत्री सहित विभागीय अधिकारियों से बजट के अनुसार धनराशि उपलब्ध कराए जाने की मांग की है ताकि श्रद्धालुओं स्वच्छ पानी का पानी शौचालय एवं महिलाओं को कपड़े बदलने हेतु चेंजिंग रूम उपलब्ध हो सके।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!