August 8, 2026 4:00 am

बेखौफ चोरों ने माही शोरूम को निशाना बनाकर 3 लाख 94 हजार रुपए चोरी कर दिया घटना का अंजाम

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कसमंडी कला क्षेत्र के हाफिस खेड़ा गांव के पास बना बाइक माहि शोरूम को चोरों ने अपना निशाना बना लाखों रुपए की नगदी गाड़ियों के कीमती नए पार्ट्स सहित डीवीआर उड़ा ले गए मौके पर मलिहाबाद इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ पहुंचे घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों की तलाश में जुट गए हैं।

मलिहाबाद थाना क्षेत्र के तिलस्वा निवासी सत्येंद्र सिंह माही शोरूम के संचालक जब सुबह शोरूम पहुंचे तब देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है और जब अंदर जाकर देखा तो छत पर लगे जाल कटा पड़ा था तो उन्होंने तुरंत अंदर ऑफिस में बने गले को चेक किया तो उसमें रखे एक लाख सात हजार नौ सौ रुपए भी गायब थे और बाइक की बैटरी सहित रखे तमाम प्रकार के जरूरी पार्ट्स गायब थे यह देखकर उनके होश उड़ गए उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और सीसीटीवी फुटेज चेक करने पहुंचे तो देखा कि उसमें लगा डीवीआर भी चोर उठा ले गए थे।

पीड़ित शोरूम के मालिक ने थाने पर दी तहरीर मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है इन दोनों मलिहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही और पुलिस के हाथ खाली पुलिस गसत तो कर रही है पर चोर पुलिस को मात देकर बड़ी-बड़ी चोरियां कर रहे हैं जिससे क्षेत्र में ग्रामीणों के होश उड़े हुए हैं और चारों तरफ चोर का आतंक लोगों को भयभीत कर रहा है अभी एक दिन पहले कसमंडी क्षेत्र के किठाई पारा गांव में शंकर पाल गौतम के घर को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों रुपए पार किए थे वहीं मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार भाटी का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार करके उनको जेल भेजा जाएगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!