मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में आज शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को सम्मानित करने के साथ ही परिषदीय विद्यालय के बच्चों को रंग बिरंगे फर्नीचर का वितरण व झूलो का उद्घाटन किया गया।
मलिहाबाद एआरपी हरिशंकर राठौर ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय कल्ली पूरब में पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा बच्चों को रंग-बिरंगे फर्नीचर का वितरण कर झूलो का उद्घाटन किया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय की भावना, प्रियांशी, सबीहा, अफसार,अनन्या, सेजल, दिव्यांशी,मनोरमा, सोनाली आदि बच्चों ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का आयोजन सर्वजन हिताय संरक्षण समिति की तरफ से किया गया जिसमें आयोजक के रूप में ग्राम प्रधान राम खेलावन,रीना त्रिपाठी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सर्वजन हिताय संरक्षण समिति व प्रधानाध्यापक प्रदीप पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप पांडे, सपना सिंह, अर्चना शरण, वीना अहिरवार,शिव कुमारी, अनीता आशा सिंह और पुष्पा रानी सहित समस्त रसोईया अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहे।




