August 8, 2026 3:57 am

रहीमाबाद में भव्य रूप से निकाली गई पारंपरिक झंडा शोभा यात्रा

मलिहाबाद, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद औरास रोड कटरा तरोना पूल निकट रहीमाबाद में पारंपरिक झंडा शोभा यात्रा शनिवार को बड़े ही भव्य रूप से निकाली गई जिसमें क्षेत्र भर के हजारों की तादाद में लोग मौजूद रहे और ढोल नगाड़ों पर हर-हर महादेव जय श्री राम के नारे लगाते हुए खूब नाचे झूमे। वही शोभा यात्रा में झांकियां भी निकाली गई जो आकर्षण का केंद्र बन गई। सुबह शुरू हुई झंडा यात्रा शाम करीब पांच बजे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई जिसमें स्थानीय पुलिस की अहम भूमिका रही।

 

बीते 17 वर्षों से रहीमाबाद में महावीर झंडा शोभा यात्रा का आयोजन होता चला रहा है। शनिवार को भी रहीमाबाद में बड़े चौराहे से सवेरे ग्यारह बजे के बाद भव्य रूप से झंडा शोभा यात्रा का आयोजन शुरू किया गया जिसमें कस्बे सहित क्षेत्र भर के हजारों लोग मौजूद रहे। झंडा शोभा यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहे।

यात्रा में रथों से सुंदर सुंदर झाकियां भी निकाली गई। वहीं डीजे व ढोल नगाड़े पर लोग हर हर महादेव, जय श्री राम, जय बजरंग बली के जयकारे लगाते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाया और पूरे कस्बे से होकर यात्रा कटरा बहता नदी के पुल पर पहुंची जहां से वापस होकर सकुशल समाप्त हो गई। इस बीच रहीमाबाद इंस्पेक्टर आनंद कुमार द्विवेदी सहित पीएसी व स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा जिनकी अहम भूमिका झंडा शोभा यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में रही। इस यात्रा में मेला आयोजक लल्लन बाबा, बजरंग दल के भूपेंद्र अर्कवंशी, प्रमोद अर्कवंशी, श्रवण, अक्षत तिवारी, राम जी आचार्य, संतोष सिंह तिलन, रामपाल, अनिल, मुन्ना, बबलू, नरेंद्र, मनोज अर्कवंशी, समर्थ सिंह, के एल दुबे सहित हजारों लोग मौजूद रहे

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!